पेट्रोल हो गया महंगा। ।





 दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार 17वें दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल इन 17 दिनों में 10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल का भाव 80 रुपये लीटर के करीब पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 79.76 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का दाम 76.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 
दिल्ली में दोनों ईंधनों के दाम में महज 36 पैसे प्रति लीटर का अंतर रह गया है और लगातार 17 दिनों में पेट्रोल का भाव 8.50 रुपये लीटर बढ़ गया है, जबकि डीजल 10.01 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।