डिजाइनर मालिनी रामानी ने किया अलविदा..



नवी दिल्ली...

डिजाइनर मालिनी रामानी का मानना है कि फैशन को कभी किसी एक कलाकार तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। कभी-कभार इंसान को किसी एक क्षेत्र में खुद को सीमित रखने के बजाय अन्य चीजों में भी हाथ आजमाने चाहिए और अपने सपनों को पूरा करना चाहिए। मालिनी ने इस बीच फैशन के व्यवसाय को अलविदा कहने का फैसला लिया है। इस इंडस्ट्री में वह लगभग दो दशक बिता चुकी हैं।